फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   volunteers are collaborating in gandagi mukt bhaarat abhiyan

सफाई कर गंदगी मुक्त भारत अभियान में सहयोग कर रहे स्वयंसेवक

Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
volunteers are collaborating in gandagi mukt bhaarat abhiyan
बहराइच। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चलाए गए गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक व सदस्य गांवों में सफाई अभियान चला रहे हैं। आठ अगस्त से चल रहे कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को होगा। स्वयंसेवक सफाई करने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही सदस्यों ने गांवों में पौधरोपड़ भी किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक अनन्या सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से गंदगी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया है। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चलाए गए अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के स्वयंसेवकों व सदस्यों को गांवों में स्वच्छता अभियान में लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला युवा समन्वयक ने बताया कि आठ जुलाई से स्वयंसेवक गांवों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। स्वयंसेवक सदस्यों के साथ झाड़ू लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया जाएगा। ऐसे में सभी सदस्य गंदगी मुक्त अभियान को बढ़ चढ़कर सफल बनाएं। सोमवार को मिहींपुरवा ब्लॉक में सुंदरलाल, मुकेश कुमार, मयंक तिवारी ने झाड़ू लगाया। जबकि चित्तौरा में स्वयंसेवक प्रियंका कनौजिया, जरवल आसरा बेगम, बलहा में दिवाकर श्रीवास्तव, कैसरगंज में अंजनी वर्मा, कल्पना पांडेय, सावित्री समेत अन्य ने सार्वजनिक स्थान व मुख्य सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। सदस्यों व स्वयंसेवकों ने गांव में खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया। लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed