फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Voice raised against lockdown

लॉकडाउन के विरोध में उठाई आवाज

Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Voice raised against lockdown
बहराइच में शनिवार कोधरना-प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन की ओर से लोकल लॉकडाउन की सहमति पर सपा, समाजसेवी व कुछ व्यापारी संगठनों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। मामले में सपाइयों ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं कुछ व्यापारी संगठनों ने प्रभारी डीएम को पत्र सौंपकर लोकल लॉकडाउन के निर्णय को व्यापारी हित में वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के ढपालीपुरवा स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर शनिवार को सपाई महसी के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में एकत्रित हुये। इस दौरान सभी हाथों में काली पट्टी बांधकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोकल लॉकडाउन पर नाराजगी जताते हुये धरने पर बैठ गये। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि कुछ चंद व्यापारियों से सांठगांठ कर जिला प्रशासन ने लोकल लॉकडाउन की घोषणा की है। यह न्यायोचित नही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान पहले से ही छोटे व्यापारी व मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहें हैं। ऐसे में मनमाने तरीके से एक सप्ताह के लिए लोकल लॉकडाउन कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि रोजगार देने के बजाए मनमाने तरीके से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन करके छोटे व्यापारियों का रोजगार छीना जा रहा है। कहा कि अगर निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो सभी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर हर्षित त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, अतुल साहू, पुष्पेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं समाजसेवी सलीम सिद्दीकी ने कहा कि लोकल लॉकडाउन लगाने का फैसला असंवैधानिक, जनहित के विरुद्ध व कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाला है। प्रशासन के मनमाने निर्णय के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दायर कर विरोध जतायेंगे। उधर बिसातखाना लाइन एसोसिएशन के अध्यक्ष शानू खान ने प्रभारी डीएम को पत्र सौंपकर लोकल लॉकडाउन को छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न की साजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने प्रभारी डीएम से निर्णय को वापस लेने की मांग की है। बहराइच कंप्यूटर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी प्रभारी डीएम को पत्र सौंपकर लॉकडाउन को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed