{"_id":"64e104a0d8fc6e0f420c8f96","slug":"villagers-stopped-eight-tractor-trolleys-laden-with-cattle-demonstrated-bahraich-news-c-98-1-slko1011-2059-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गोवंश लदी आठ ट्रैक्टर-ट्रालियों को ग्रामीणों ने रोका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गोवंश लदी आठ ट्रैक्टर-ट्रालियों को ग्रामीणों ने रोका, प्रदर्शन
Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। मोतीपुर स्थित गौशाला में पहुंचाने के लिए रात के अंधेरे में आठ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लाद कर 100 गोवंश ले जाए जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने ट्रालियों को रोक लिया और प्रदर्शन शुरु कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है, कि गौशाला में तार फेंसिंग न होने से गौशाला की गाएं बाहर निकल आती हैं और उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाती हैं। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद गोवंशों को वापस कर दिया गया।
मिहीपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरा तुलसीरामपुरवा में बने गौशाला बनी हुई है। जहां 210 गोवंशों को आश्रय देने की क्षमता है, लेकिन विभिन्न कारणों से वर्तमान में मात्र 125 गायें वहां मौजूद हैं। ऐसे में पंजीकृत गायों की संख्या पूरी करने के लिए शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे 8 ट्रैक्टर ट्रालियों में लाद कर गोवंशों केा गौशाला पहुंचाया जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण भड़क उठे और ट्रालियों का रास्ता रोक लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया मोतीपुर गौशाला में तार फेंसिंग न होने के कारण गौशाला के गोवंश बाहर निकल कर फसलों को चट कर जाते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में भी सैकड़ों की संख्या में निराश्रित गोवंश टहल रहे हैं और फसल नुकसान के साथ-साथ दुर्घटना का सबब बन रहे हैं।ऐसे में शिवपुर विकासखंड के रामपुर नेवादा से गोवंश लाना उचित नहीं हैं। हमारे क्षेत्र में निराश्रित घूम रहे गोवंशों को यहां रखा जाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की विरोध की सूचना पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों केा शांत करवाया। ग्राम प्रधान मोतीपुर अजय वर्मा ने बताया यह गायें नेवादा रामपुर गांव से आयी थी जिन्हें ग्रामीण इन्हें नहीं ले जाने दे रहे हैं। 210 गोवंशों की क्षमता की गौशाला है। जिसमें 210 गोवंशों का पंजीकरण भी है, लेकिन वर्तमान में 125 गोवंश मौजूद हैं। शेष गोवंश तेंदुए की आहट से भाग गई। ग्रामीणों के विरोध के चलते ट्रालियों को वापस कर दिया गया है।
निराश्रित गोवंशों को मोतीपुर गौशाला में रखने के लिए कहा गया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें वापस कर दिया गया है। मिहीपुरवा क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गोवंशों की व्यवस्था बहुत जल्द की जायेगी ।
अजीत कुमार सिंह, बीडीओ