{"_id":"602ff4058ebc3ee9365bf992","slug":"villagers-stopped-drainage-work-bahraich-news-lko565693115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रुकवाया ड्रेनेज कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रुकवाया ड्रेनेज कार्य
विज्ञापन
महसी में नदी पर चल रहे निर्माणकार्य में जेसीबी द्वारा की जा रही खोदाई।
- फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन ने सरयू नदी (घाघरा) में महसी से सटे सीतापुर जिले में आठ करोड़ की लागत से ड्रेनेज का काम शुरू कराया है। पांच पोकलैंड मशीनें लगाकर नदी के तट पर खोदाई कराई जा रही है। नदी की चौड़ाई कम होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण शुक्रवार को भड़क उठे। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के किनारे पटान किए जाने से बाढ़ आने पर पानी सीधे महसी व कैसरगंज के 141 गांवों में घुस जाएगा। बेलहा-बेहरौली तटबंध पर भी खतरे की आशंका रहेगी। महमूदाबाद के एसडीएम ने लेखपाल को भेजकर जांच कराई है। वहीं सरयू ड्रेनेज खंड को भी निर्माण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
महसी तहसील से सटे सीतापुर जिले में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आठ करोड़ की लागत से पांच किलोमीटर लंबे ड्रेनेज कार्य की शुरुआत कुछ दिनों पूर्व की गई है। सीतापुर के बतस्ती गांव के पास से बाराबंकी के गनेशपुर इलाके तक काम होना है। प्रोजेक्ट कार्पोरेशन ने पांच पोकलैंड मशीनें लगाकर काम शुरू करा दिया है। नदी के काफी अंदर से खुदाई का काम किया जा रहा है। खदान और पटाई होने के बाद नदी की चौड़ाई काफी कम हो जाएगी। जिससे बाढ़ आने पर पानी महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीण ओमप्रकाश, राजन, राजेश समेत काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने चल रहे काम को बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी सीधे गांवों में घुस आएगा। करीब 141 गांव प्रभावित होंगे। वहीं तेज बहाव होने पर बेलहा-बेहरौली तटबंध पर भी पानी का अधिक दबाव होगा। जिससे बड़ी तबाही की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर महमूदाबाद तहसील के एसडीएम ने लेखपाल सुरेंद्र त्रिपाठी को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सात मीटर ऊंचा रहेगा ड्रेनेज
यूपीपीसीएल के अवर अभियंता देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नदी पर बनाए जा रहे परियोजना को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की थी। यह करीब सात मीटर ऊंचा रहेगा, जबकि चौड़ाई 43 फुट की होगी। यह निर्माण बाराबंकी में गनेशपुर तक होना है।
कराई जाएगी जांच, विधायक रख रहे नजर
महसी के एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं विधायक महसी सुरेश्वर सिंह का कहना है कि वह खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों के हितों की अनदेखी कतई नहीं होने दी जाएगी।
लाल झंडी भी लगाई
कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण को लेकर जगह-जगह लाल झंडी लगा दी गई है। यह गनेशपुर तक लगी हुई है। वहीं इस मामले में सरयू ड्रेनेज खंड बहराइच के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा का कहना है कि अब जानकारी हुई है। स्थलीय निरीक्षण करते हुए शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।