फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Villagers protest against the construction of the road by filling the pond

तालाब पाटकर सड़क बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the construction of the road by filling the pond
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा गांव में शनिवार को सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। इसका मुख्य कारण तालाब है। तालाब को पाटकर सड़क निर्माण कराने के लिए समुदाय विशेष के लोग आवाज उठा रहे हैं। जबकि हिंदू समाज के लोग पूजित स्थल होने और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाने का हवाला देते हुए सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने तालाब पटाई का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील अंतर्गत रुपईडीहा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर तालाब है। इसी के पास पीपल का पेड़ है। इस स्थान पर हिंदू समाज के लोग मुंडन संस्कार, शादी-विवाह समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं। तालाब को पूजित स्थल मान रहे हैं। लेकिन समुदाय विशेष के लोग तालाब पाटकर सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान व अन्य पर दबाव बना रहे हैं। शनिवार को तालाब पाटकर सड़क की बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। हिंदू समाज के लोगों ने तालाब पाटकर सड़क निर्माण का विरोध करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही तालाब को न पाटे जाने की गुहार पुलिस प्रशासन से लगाई।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर हिंदू पक्ष के लोगों ने पूर्व में थाने में तहरीर दी थी। उप निरीक्षक सतेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर तालाब पाटने पर रोक लगा दी थी। फिर भी समुदाय विशेष के लोग दबाव बना रहे हैं। गांव निवासी कमालुद्दीन, इरशाद का कहना है कि चकिया रोड जाने वाला मार्ग संकरा है। इसके निर्माण से आवागमन सुगम हो जाएगा। वहीं शिवराम शर्मा व रेखा देवी का कहना है कि अगर तालाब पाटकर सड़क बनाई गई तो पूजित स्थल बर्बाद हो जाएगा। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed