{"_id":"5f395adb8ebc3e3cb57dcf54","slug":"villagers-beat-the-thief-to-death-bahraich-news-lko535342832","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकही गांव में बीती रात घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोर की पिटाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धनपुरवा के नकही गांव निवासी राजेंद्र लोध पुत्र लालजी लोध के घर में बीती रात चोर घर में घुसकर चोरी कर रहा था। तभी घरवालों की आंख खुल गई और उन्होंने चोर को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और चोर को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणोें ने चोर की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान फिरोज पुत्र मौला निवासी साइन पुरवा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई करने वाले ग्रामीणों में से तीन को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।