{"_id":"5f301eff8ebc3e3cce36e6ee","slug":"villagers-angry-over-non-availability-of-ration-and-incident-bahraich-news-lko5344090110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने व घटतौली पर बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने व घटतौली पर बिफरे ग्रामीण
विज्ञापन
रिसिया में खाद्यान्न न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
रिसिया (बहराइच)। रायपुर कबुला गांव के ग्रामीणों ने रविवार को कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को हस्ताक्षरित पत्र भेजा। अधिकारियों को भेजे गए पत्र में सभी का कहना है कि कोटेदार द्वारा दो माह से खाद्यान्न कार्डधारकों को नहीं वितरित किया जा रहा है। जिन्हें राशन दिया जा रहा है, उन्हें प्रति यूनिट कम अनाज दिया जा रहा है।
रिसिया विकास खंड अंतर्गत रायपुर कबुला के ग्रामीण रविवार को एकत्रित हुए। एकत्रित ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से गांव के आधे से अधिक कार्डधारकों को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। विरोध करने पर कोटेदार अपशब्दों का प्रयोग कर सभी को भगा देता है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जिन कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया जा रहा है, उन्हें प्रति यूनिट एक से डेढ़ किलो कम खाद्यान्न की तौल कराई जा रही है। इसकी शिकायत सभी ने पूर्ति निरीक्षक से की। लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोगों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने हस्ताक्षरित पत्र जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को भेजा। प्रदर्शन के दौरान आदिल, मकबूल, संजय, जमीदार, साकिर, जुनैद, आशिक अली, अमीर खां, फरहद, गुलाम रसूल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।