{"_id":"6ae4e6d83d9f8ffd5a033d77","slug":"villager-dies-after-drowning-in-a-pond-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159464-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत
Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
नानपारा। गोड़ियन टोला निवासी हनुमान (50) की शुक्रवार सुबह नगर के कब्रिस्तान स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह मजदूरी पर तालाब की जलकुंभी साफ करने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हनुमान शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कब्रिस्तान स्थित तालाब में जलकुंभी साफ कर रहे थे। उसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। तालाब की देखरेख करने वाले वकील अहमद ने कुछ देर बाद उन्हें सफाई करते नहीं देखा तो आवाज लगाई।
कोई जवाब न मिलने पर तालाब की ओर जाकर देखा तो हनुमान का शव पानी में उतराता मिला। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पत्नी केतकी ने बताया कि हनुमान परिवार के मुखिया थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। बड़ा बेटा अरुण (26) राजस्थान में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा लोटन (24) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।