फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Village head killed before vehicle collision

वाहन की टक्कर से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Village head killed before vehicle collision
हुजूरपुर/रिसियामोड़ (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्यानापुर के पूर्व ग्राम प्रधान शनिवार देर रात धान क्रय केंद्र से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पूर्व ग्राम प्रधान को सीएचसी पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, रिसिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत ग्यानापुर गांव निवासी भानू प्रताप सिंह (46) पूर्व ग्राम प्रधान थे। साथ ही हुजूरपुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शनिवार को भानू प्रताप धान की बिक्री करने भग्गड़वा धान क्रय केंद्र पहुंचे। यहां काफी देर तक खरीद न होने पर वह देर रात बाइक से घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान हुजूरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पूर्व ग्राम प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही चौराहे के निकट नरसिंहडीहा गांव निवासी छेद्दन पुत्र शराफत बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed