{"_id":"5d83bc998ebc3e016440754c","slug":"vikas-prime-minister-and-sadhana-became-deputy-prime-minister-bahraich-news-lko482442122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्रधानमंत्री व साधना बनी उप प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्रधानमंत्री व साधना बनी उप प्रधानमंत्री
विज्ञापन
कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय कुंडासर में आयोजित बाल संसद चुनाव में बच्चों के साथ बीएसए व शिक्षि?
- फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय कुंडासर में बाल संसद का गठन किया गया, जिसमें विकास प्रधानमंत्री व साधना उप प्रधानमंत्री चुनी गईं। बीएसए ने बाल संसद के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कैसरगंज विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुंडासर में बाल संसद का गठन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह मौजूद रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह व चुनाव अधिकारी सीमा परवीन की उपस्थिति में बाल संसद के लिए प्राथमिक विद्यालय कुंडासर में मतदान कराया गया, जिसमें प्रधानमंत्री पद पर कक्षा पांच के छात्र विकास, उप प्रधानमंत्री पद पर छात्रा साधना को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
संसदीय मंत्री रीना, पुस्तकालय व शिक्षा मंत्री मानसी, फिजा को खेल, अनुशासन मंत्री शिवा व सत्यम, स्वास्थ्य मंत्री फातिमा, जूली को एमडीएम व कृषि मंत्री कृष्णा व शुभम को चुना गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी, प्रधानाध्यापिका पूनम गुप्ता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उनके दायित्वों का बोध कराया। इस मौके पर सपना सिंह, रोली शर्मा, गायत्री गुप्ता, श्रवण पांडेय, वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।