{"_id":"67fd7b89684abf26250fe4d6","slug":"video-of-cms-doing-private-practice-goes-viral-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129038-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निजी प्रैक्टिस करते सीएमएस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निजी प्रैक्टिस करते सीएमएस का वीडियो वायरल
Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
मरीज देखते सीएमएस की वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह किसी छोटे कमरे में मरीज देखते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो अमर उजाला के पास भी है, लेकिन अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो कैसरगंज सीएचसी के पीछे स्थित किसी आवास का है। वहां सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी सप्ताह में शनिवार व रविवार को जाते हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। वायरल हुआ वीडियो 23 मार्च 2025 का बताया जा रहा है, जब सीएमएस निजी प्रैक्टिस के लिए गए थे।
ईएनटी डॉ. एमएमएम त्रिपाठी कई सालों तक कैसरगंज सीएचसी में तैनात रहे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में इनकी बेहतर पहचान है और इनसे इलाज करवाने के लिए भारी संख्या में मरीजों के आने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच मुख्यमंत्री से कर चुका है शिकायत
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी पर हिंदू जागरण मंच ने भी निजी प्रैक्टिस करने व मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों व तीमारदारों से अभद्रता का आरोप लगाया है। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अधिवक्ता धनंजय सिंह ने बीते 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निलंबन के साथ जांच की मांग की है।
वर्जन..
वीडियो पुराना है। मैं अपने बेटे के पास गया था। वहीं कुछ मरीज आए थे तो उनसे बातचीत करते हुए दवाएं देख रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। -डॉ. एमएमएम त्रिपाठी