फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vicious arrested with three stolen bikes

चोरी की तीन बाइकों संग शातिर गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vicious arrested with three stolen bikes
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अपराधी बाइक चोरी करके उनकी प्लेट नंबर बदल देता था। फर्जी कागजात बनाकर बाइकों की बिक्री दूसरे जिले में करता था। पुलिस ने तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में कोतवाल सुबोध कुमार ने उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, धर्मनाथ साहनी, सुग्रीव यादव और उमेश यादव की टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लालबोझा गांव में छापा मारकर गांव निवासी बालेश्वर को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि बालेश्वर से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बाइकें छिपाए जाने की बात बताई। आरोपी के घर से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि सभी बाइकों के नंबर गलत अंकित थे। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद बाइकें सीज कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि चार माह पूर्व बरामद चोरी की बाइकों में आरोपी नामजद था, जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कोतवाल ने बताया कि बालेश्वर बाइक चोरी करता था। इसके बाद नंबर प्लेट बदल देता था। नंबर प्लेट में गलत नंबर और फर्जी कागजात कहीं से बनवाकर लगाता था। लेकिन चेचिस नंबर न बदलने के चलते सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed