फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VHP held district level monthly meeting

विहिप की ने जिला स्तरीय मासिक बैठक

Mon, 05 Oct 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
VHP held district level monthly meeting
बहराइच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ, जिसमें लोगों ने समाज में फैले जातिवाद को खत्म करने पर बल दिया। साथ ही बहुसंख्यक समाज को एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि एकता बनाए रखने पर सभी को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक का आयोजन अंशुमान यज्ञसैनी के निवास स्थान पर हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश दूबे ने की। बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि गो तस्करी, लव जिहाद और धर्मांतरण रोकने में सभी पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद फैलाकर बहुसंख्यक समाज को बांटा जा रहा है। लेकिन सभी लोग मिलकर समाज में फैले जातिवाद को खत्म करें। एकता बनाएं रखें। जिससे बहुसंख्यक समाज का बिखराव न हो। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि समाज में एकता ही हम सभी को आगे बढ़ा सकती है। मासिक बैठक को प्रांत प्रसार प्रमुख श्यामदास शुक्ला, सम समरसता प्रमुख राजकुमार सोनी, अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed