फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Venika raised the honor of the district by winning silver medal in boxing

नन्हीं छात्रा वेनिका ने बाक्सिंग रजत पदक प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव

Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Venika raised the honor of the district by winning silver medal in boxing
बहराइच में कलकत्ता से मेडल जीतकर आयी हैप्पी हार्टस पब्लिक स्कूल की नन्ही छात्रा वेनिका। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हैप्पी हार्टस पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की नन्हीं छात्रा ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जिले व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कोलकाता में 21 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नन्हीं छात्रा वेनिका रावत ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा वेनिका रावत कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में मणिपुर की खिलाड़ी को पराजित कर रजत पदक प्राप्त किया है। रविवार को विद्यालय प्रबंधन ने नन्हीं खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उसको पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक कृष्णा मिश्रा ने बताया कि नन्हीं छात्रा स्कूल की होनहार बच्चियों में एक है। उन्होंने बताया कि बीते 14 मार्च को छात्रा वेनिका ने जिला स्तर पर हुई किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन

इसके बाद 18 मई को लखनऊ के इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी उसने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। प्रबंधक मिश्रा ने बताया कि वेनिका 18 मई को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुई थी। प्रबंधक ने बताया कि बीते 21 जुलाई को कलकत्ता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में वेनिका ने मणिपुर की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए 18-19 के अंतर से द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed