फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vehicle thief gang busted, four arrested with five bikes

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बाइक के साथ चार दबोचे

Tue, 11 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang busted, four arrested with five bikes
मोतीपुर (बहराइच)। नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों से चोरी करके नंबर व कागज बदलकर वाहन को खरीदने व बेचने वाले गैंग का मोतीपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चोरी की पांच बाइकों के साथ चार अंतर जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए है। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश होने के लिए आरोपियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा के निर्देश पर पूरे जिले मेें वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मोतीपुर थानाध्यक्ष जयनारायन शुक्ला टीम के साथ मंगलवार को दोपहर प्राथमिक विद्यालय लगदिहा के पास से वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से दो बाइक पर चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोक लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों बाइक चोरी की हैं और उस पर फर्जी नंबर प्लेट व कागज उनके पास मौजूद हैं। पकड़े गए चोरों की पहचान जग्गू निवासी रामपुर, कल्लू, हरीश कुमार यादव निवासी बरुहा व रमेश उर्फ गुड्डू निवासी अरनवा थाना खैरीघाट के रूप में हुई। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर साथी हनुमान सिंह निवासी बेलहन थाना मोतीपुर के घर से तीन चोरी की बाइक बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने बताया कि बॉर्डर जिले लखीमपुर खीरी, गोंडा, लखनऊ व बहराइच से वाहनों को चोरी करके फर्जी नंबर प्लेट व कागज तैयार कर खरीदने व बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed