फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Vehicle movement stopped at the Nepal border

नेपाल में आंदोलन के चलते सीमा पर थमे वाहन

Thu, 09 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicle movement stopped at the Nepal border
नेपाल में आंदोलन के चलते सीमा पर रुके वाहन - फोटो : अमर उजाला
विगत दिनों गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर अखिल नेपाल नेकपा माओवादी विक्रम चंद विप्लव गुट की ओर से गुरुवार को नेपाल बंद का आहृवान किया गया था। उसी के तहत नेपाल के व्यापारिक और सरकारी प्रतिष्ठान गुरुवार को बंद रहे।
विज्ञापन


वाहन भी नहीं चले। संगठन की उग्रता को देखते हुए सीमा पर भारतीय वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके चलते भारतीय क्षेत्र में वाहनों के चक्के थमे रहे। लंबी कतारें लगी रहीं। उधर संगठन के तीन पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। ऐसे में संगठन व सरकार के बीच रार और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


नेपाल में आम आदमी की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहे अखिल नेपाल नेकपा माओवादी विक्रम चंद विप्लव गुट के एक केंद्रीय कार्यकर्ता को बीते सप्ताह पुलिस ने लोगों को भड़काने व जन विरोधी कृत्य के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संगठन की ओर से कार्यकर्ता की रिहाई की मांग उठी। रिहाई नहीं होने पर संगठन की ओर से नेपाल बंद की घोषणा की गई। इसके चलते गुरुवार सुबह से नेपाल के बांके व बर्दिया जिलों में वाहन नहीं चले। व्यापारिक व सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहे।

संगठन की उग्रता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल परिक्षेत्र स्थित जमुनहा पुलिस चौकी के जवानों ने भारतीय वाहनों को संगठन की हड़ताल के चलते नेपाल में प्रवेश से भी रोक दिया। सीमा पर 250 से अधिक ट्रक व अन्य वाहन फंसे रहे। खाद्य पदार्थ, सब्जी, फल के ट्रकों की भी नेपाल में इंट्री नहीं हो सकी।


उधर विप्लव गुट के केंद्रीय सदस्य व अंचल प्रमुख चक्र वीसी भंडारी, भेरी अंचल प्रमुख भरत रावत व अंकित भट्टाराई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी बांके टेक प्रसाद राई ने बताया कि नेपाल में बंदी के चलते सीमा पर आवागमन रोका गया जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि आंदोलन समाप्त होने के बाद वाहनों को नेपाल में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed