{"_id":"13be01b8b172fa4c9e930381bef4c237","slug":"vasant-mela-at-gaji-ki-dargah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी की सदाओं से गूंजी दरगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी की सदाओं से गूंजी दरगाह
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से वसंत मेला का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय मेले में पहुंचे जायरीन मजार शरीफ पर हाजिरी लगा रहे हैं। गाजी की सदाओं से पूरा माहौल गुंजायमान है।
पहले दिन सैकड़ों जायरीन ने चित्तौरा झील में स्नान किया फिर नाल दरवाजे से होकर गाजी की मजार पर हाजिरी लगाई। अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं।
शनिवार को मुख्य मेले में शामिल होने के लिए चित्तौरा झील के तट पर जायरीन का सैलाब उमड़ पड़ा है। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि मुख्य मेले के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह प्रबंध समिति के पदाधिकारी दरगाह के खादिमों के साथ फल-फूल व सब्जियों की डालियां परंपरा के मुताबिक गाजी सरकार की मजार पर खिदमत में पेश करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दरगाह मेला परिसर में मौजूद सभी गरीब व निराश्रितों को खिचड़ी का वितरण होगा।
अध्यक्ष ने बताया कि अब तक लगभग 50 हजार जायरीन आ चुके हैं। मुख्य मेले में शनिवार दोपहर बाद जायरीन की संख्या तीन गुना से अधिक होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि जायरीन के ठहरने के लिए माकूल इंतजाम किए गए हैं। बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था कर ली गई है।