फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   van mahotsav in bahraich

वन सुरक्षित तो मानव भी सुखी

Fri, 03 Jul 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 03 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
बहराइच वन प्रभाग की ओर से शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन सासरपारा में किया गया। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने पौधरोपण कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप में क्रियान्वित करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


मौके पर डीएम, मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ समेत सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से 1200 पौध रोपे गए। रोपित किए पौधों की सुरक्षा का भी सभी ने संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यासर शाह ने कहा कि पौधे से ही पेड़ बनते हैं। वृक्ष सुरक्षित रहेंगे तभी मानव जीवन भी सुरक्षित होगा। मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र लखनऊ मनोज सिन्हा ने कहा कि पौधे हमें प्राण वायु देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिस तरह हम बच्चों की देखभाल करते हैं वैसे ही पौधों की भी सुरक्षा करनी चाहिए। जिलाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि बहराइच को नौ लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य मिला है लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष अधिक पौधों का रोपण किया जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा भी की जाएगी।


कार्यक्रम को एसपी नेहा पांडेय, डीएफओ अखिलेश पांडेय ने भी संबोधित कर पौधरोपण करने के प्रति लोगों को प्रेरित किया।

संबोधन के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री ने पीपल का पौध रोपित किया, जबकि जिलाधिकारी ने बरगद का पेड़ रोपा। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी आम, नीम, जामुन आदि के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed