{"_id":"d726928ea05aa7451b71354c8edcadaf","slug":"vaccum-pipe-burst-train-stopped-on-river-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीचे नदी तो ऊपर आकाश, दहशत में बीते एक घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीचे नदी तो ऊपर आकाश, दहशत में बीते एक घंटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन बुधवार रात एल्गिन ब्रिज के चद्दर में फंस गई। इससे ट्रेन का वैक्यूम पाइप फट गया और ट्रेन एल्गिन ब्रिज पर ही खड़ी हो गई। घाघराघाट रेलवे स्टेशन के तकनीकी दल ने जब नया वैक्यूम पाइप लगाया तब एक घंटे बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान ब्रिज के नीच घाघरा नदी में लबालब पानी देखकर ट्रेन यात्री दहशत में रहे। डाउन रेलवे ट्रैक की रेलगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहा।
2532 इंटरसिटी डाउन पैसेंजर ट्रेन बुधवार रात 8:10 बजे के आसपास एल्गिन ब्रिज से गुजर रही थी। ट्रेन जब ब्रिज के बीचोबीच पहुंची तभी रेल ट्रैक से निकला चद्दर ट्रेन के इंजन से टकराया। तेज आवाज हुई लेकिन ट्रेन बढ़ती रही।
इसी बीच ट्रेन की छठवीं बोगी के वैक्यूम पाइप में चद्दर फंस गया, जिससे पाइप फट गया और ट्रेन एल्गिन ब्रिज पर ही खड़ी हो गई। नीचे उफनाती घाघरा नदी देखकर ट्रेन के यात्रियों की सांसें अटक गईं।
विज्ञापन
ट्रेन चालक दारा सिंह मीणा ने अंधेरे में ही ब्रिज पर उतरकर चेकिंग शुरू की तब उन्हें ब्रिज के चद्दर से वैक्यूम पाइप के फटने की जानकारी हुई। उन्होंने वॉकी-टॉकी से घाघराघाट रेलवे स्टेशन को सूचना दी।
यहां से तकनीकी दल के सदस्य प्रीतम कुमार और मनोज कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। नया वैक्यूम पाइप मंगाकर ट्रेन में लगाया गया तब ट्रेन रात 9:10 बजे के आसपास गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
तकनीकी दल के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि डाउन रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी के पीछे मालगाड़ी चल रही थी। उसे बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा 15910 लालगढ़-गोहाटी एक्सप्रेस, 55033 लखनऊ-गोंडा पैसेंजर और गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि, रात 11:30 बजे के बाद ट्रैक पर स्थिति सामान्य हो सकी।
नट बोल्ट खुलने से आई समस्या
घाघराघाट से आए तकनीकी दल के सदस्यों ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच मोटे टिन की चद्दर बिछी है। इस चद्दर को नट-बोल्ट से कसा गया है। किसी नट बोल्ट के टूटने या खुलने के चलते समस्या उत्पन्न हुई।