{"_id":"6025669a8ebc3ee96665c972","slug":"vaccination-of-front-line-employees-started-bahraich-news-lko5643695190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंट लाइन कर्मियों का वैक्सीनेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंट लाइन कर्मियों का वैक्सीनेशन शुरू
विज्ञापन
बहराइच : सीएचसी चरदा में गुरुवार को वैक्सीन लगवाते एसएसबी के इंस्पेक्टर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। फ्रंट लाइन के कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण गुरुवार को 13 केंद्रों पर शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व मेडिकल कॉलेज में फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 24 सत्र में जिले के 2,964 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। शिविर में एसएसबी के जवानों, पंचायत विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
जिले में 13 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि 2,964 फ्रंट लाइन कर्मियों को पहले दिन टीका लगाया जाना था। इसके लिए सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर के अलावा आठ सीएचसी पर टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नानपारा में बड़ी संख्या में एसएसबी के जवानों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा पंचायत व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी वैक्सीन लगवाई। जरवल सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मचारियों ने समय से पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। नानपारा सीएचसी में डॉ. चंद्रभान और डॉ. संजय सोलंकी की देखरेख में वैक्सीनेशन हुआ। नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का गुरुवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को उचित तापमान में ही वैक्सीन रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएसबी के कमांडेंट प्रवीण कुमार व इंस्पेक्टर बीके जायसवाल ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। कमांडेंट ने कहा कि अफवाहों पर दूर रहें। सभी टीका लगवाएं। जरवल में टीका लगवाने वाले राजस्व व पंचायत कर्मियों ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 13 केंद्रों पर गुरुवार को टीकाकरण शुरू हुआ। जिसमें फ्रंट लाइन के कर्मचारियों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को भी वैक्सीनेशन होगा। वैश्विक महामारी से निजात के लिए अधिक से अधिक संख्या में फ्रंट लाइन कर्मचारी सीएचसी और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाएं। जिससे कोरोना पर अंकुश पाया जा सके।