Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uproar over APAR grading in medical colleges

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में एपीएआर की ग्रेडिंग पर घमासान

Thu, 05 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 05 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar over APAR grading in medical colleges
बहराइच। महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एपीएआर) की ग्रेडिंग को लेकर विवाद गहरा गया है। कॉलेज के 28 संकाय सदस्यों ने मूल्यांकन में मनमाने तरीके से बेहद कम ग्रेडिंग दिए जाने का आरोप लगाते हुए शासन से शिकायत की है।
विज्ञापन



उनका कहना है कि एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की मूल्यांकन अवधि में पांच शिक्षकों को छोड़कर लगभग सभी को न्यूनतम ग्रेडिंग दी गई है, जबकि उन्होंने निर्धारित शैक्षणिक समय-सारिणी और प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार काम किया। संकाय सदस्यों ने यह भी सवाल उठाया है कि पूरे साल उनके काम में कोई कमी बताकर नोटिस नहीं दिया गया, लेकिन एपीएआर में अचानक बेहद कम ग्रेडिंग दे दी गई।
विज्ञापन




संकाय सदस्यों ने 13 अक्तूबर को प्रधानाचार्य के समक्ष इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद 22 अक्तूबर को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को भी पत्र भेजकर ग्रेडिंग की समीक्षा कराने और उसमें सुधार की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधानाचार्य ने कुछ ऐसे संकाय सदस्यों के प्रभाव में आकर मूल्यांकन किया, जो लंबे समय से प्रोक्योरमेंट, स्टोर, टेंडर और अन्य प्रशासनिक पदों पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय सदस्यों ने अपने काम और प्रदर्शन का निष्पक्ष आकलन कराने की मांग की है। संकाय सदस्यों ने अपने पत्रों की प्रतिलिपि चिकित्सा शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण को भी भेजी है।

अभ्यावेदन पर जवाब नहीं मिलने से नाराजगी
संकाय सदस्यों ने प्रधानाचार्य को दोबारा पत्र भेजकर कहा है कि प्रतिकूल एपीएआर के संबंध में दिए गए अभ्यावेदन पर काफी समय बीतने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है। उनका कहना है कि एपीएआर का सीधा असर सेवाकाल और भविष्य में पदोन्नति की संभावनाओं पर पड़ता है। ऐसे में इस पर निर्णय नहीं होने से शिक्षकों में मानसिक चिंता और व्यावसायिक हतोत्साहन की स्थिति बन रही है।

उप प्रधानाचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल
एपीएआर के अलावा संकाय सदस्यों ने कॉलेज में उप प्रधानाचार्य की तैनाती की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शासन ने पहले जनवरी 2025 में वरिष्ठ और प्रशासनिक कार्यों में रुचि रखने वाले चिकित्सकों का पैनल मांगा था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने संकाय सदस्यों से नामांकन नहीं मांगे। अब महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की ओर से फिर से उप प्रधानाचार्य की तैनाती के लिए आख्या मांगी गई है।

संकाय सदस्यों ने सभी इच्छुक शिक्षकों से नामांकन लेकर नया प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की है। साथ ही नोडल अधिकारी, प्रभारी और विभागाध्यक्ष जैसे पदों के लिए निर्धारित योग्यता स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।


पोर्टल में गड़बड़ी से हुई दिक्कत : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय खत्री का कहना है कि उनकी भावना किसी भी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की कभी नहीं रही। प्राचार्य ने बताया कि ग्रेडिंग की फीडिंग पोर्टल पर की जाती है। जब फीडिंग की गई उस समय तकनीकी खामियों के चलते दिक्कत हुई। इस मामले में संकाय के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें अवगत करा दिया गया है। शासन को भी सूचना दी गई है। शीघ्र ही एपीएआर को दुरुस्त कर सभी को उनके काम का हक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed