{"_id":"5eee3baf8ebc3e42c701e929","slug":"upload-video-in-yoga-competition-become-winner-bahraich-news-lko5269311156","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा प्रतियोगिता में अपलोड करें वीडियो, बनें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा प्रतियोगिता में अपलोड करें वीडियो, बनें विजेता
विज्ञापन
बहराइच। विश्व योग दिवस पर इस बार लोग घरों में ही योग करेंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने राज्य व जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद तीन से पांच मिनट का वीडियो अपलोड किया जा सकेगा। इसमें चयन होने पर प्रदेश स्तरीय प्रतिभागी को प्रथम आने पर 51 हजार व जनपद स्तर पर 2100 रुपये मिलेगा।
विश्व योग दिवस को लेकर आयुष मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस बार सभी लोग घर पर ही योग करेंगे। बहराइच में 36 राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल हैं, जबकि श्रावस्ती में 15 अस्पताल हैं। इनका निरीक्षण शनिवार को किया गया। सभी अस्पतालों में डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा योग किया जाएगा। वहीं लोग घरों पर भी सोशल डिस्टेंस के तहत योग करेंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से इस बार राज्य व जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें प्रतिभाग करने वाले लोग अपना रजिस्ट्रेशन आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर करें। इसके बाद योग करते हुए तीन से पांच मिनट का वीडियो अपलोड करें। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय व जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले चयनित व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान लाने पर 51 हजार, द्वितीय स्थान पर 21 हजार और तृतीय स्थान लाने पर 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जनपद स्तरीय में प्रथम स्थान पर 2100, द्वितीय स्थान पर 1100 और तृतीय स्थान लाने पर 501 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।