फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Major tragedy in Bahraich; pedestal fan falls on mother and daughter, both die in agony after suffering el

UP: बहराइच में बड़ा हादसा, मां-बेटी पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट लगने से दोनों की तड़प-तड़पकर मौत

Wed, 22 Jul 2026 07:30 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

बहराइच के ऊंचगांव में फर्राटा पंखा गिरने से उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शिवदास गांव में करंट से एक युवती झुलस गई।

विज्ञापन
UP: Major tragedy in Bahraich; pedestal fan falls on mother and daughter, both die in agony after suffering el
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI

विस्तार

ऊंचगांव में बुधवार दोपहर में घर में चारपाई पर सो रही मां-बेटी पर अचानक चलता हुआ फर्राटा पंखा गिर पड़ा। इससे पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में मां-बेटी आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी रमपुरवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव निवासी गुड्डी सिंह (38) अपनी बेटी प्रिया सिंह (7) के साथ घर में चारपाई पर सो रही थीं। गर्मी से राहत के लिए पास में फर्राटा पंखा लगा रखा था। इसी दौरान पंखा अचानक असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गया। 
विज्ञापन


पंखे में करंट उतरने के कारण मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली का कनेक्शन बंद कर दोनों को पंखे से अलग किया। गंभीर हालत में दोनों को रमपुरवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस में उतरे करंट से युवती झुलसी

शिवदास गांव में मंगलवार देर शाम कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से रेनू सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed