फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP in Lucknow crime, over garlanding of Ambedkar statue celebratory firing SUV vandalized; three injured

UP: लखनऊ में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर बवाल, हवाई फायरिंग, एसयूवी तोड़ी; तीन लोग घायल

Tue, 14 Apr 2026 06:16 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Apr 2026 06:16 PM IST
सार

लखनऊ के बंथरा इलाके में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला मारपीट, पथराव और हवाई फायरिंग तक पहुंचा, जिसमें तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और क्षेत्र में बल तैनात किया।

विज्ञापन
UP in Lucknow crime, over garlanding of Ambedkar statue celebratory firing SUV vandalized; three injured
लखनऊ में अचानक से मामला गर्म हो गया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बंथरा के शिवपुरा अंबेडकरनगर इलाके में बौद्ध प्रार्थना से पहले ही प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, हंगामा और पथराव हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


नाराज लोगों ने पंचायत प्रतिनिधि की एसयूवी भी तोड़ दी। गांव में हुए इस संघर्ष से अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों से तीन लोगों को चोट भी लगी। भारी पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को काबू में किया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बंथरा पुलिस से लिखित शिकायत भी की है।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर में हर बार की तरह इस बार भी अंबेडकर मूर्ति स्थल के पास आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम होना था। वहां के रहने वाले करन गौतम, विशाल गौतम और अमरेंद्र चौधरी कार्यक्रम की व्यवस्था कर रहे थे। इस बीच सुबह दस बजे चार लग्जरी गाड़ियों से बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उस वक्त आंबेडकर स्थल का गेट बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उन लोगों ने गेट खोला और अंदर पहुंच गए और माल्यार्पण करने की बात कहने लगे। वहां मौजूद अमरेंद्र चौधरी, विशाल गौतम और करन गौतम ने बुद्ध वंदना के बाद माल्यार्पण किए जाने की बात कही तो चेयरमैन प्रतिनिधि और उनके समर्थक समय न होने की बात कही। 

रंजीत पक्ष का कहना है कि उन लोगों ने प्रतिमा का माल्यार्पण किया है वहां से जाने लगे। लोगों ने बौद्ध प्रार्थना की बात कही तो उन लोग उनकी माल को हटाकर प्रार्थना करने की बात कही। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।



 

आधे घंटे तक चला बवाल

कुछ ही देर में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व अंबेडकर नगर के ही रहने वाले अभिषेक प्रियदर्शी वहां पहुंचे और बिना बुद्ध वंदना के माल्यार्पण किया देख नाराज हो गए। विवाद इतना बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडा, ईंट और सरिया के साथ ही पथराव शुरू हो गया। इस बवाल में कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। 

बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर के दो कारतूस मिले, जिसे कब्जे में ले लिया है। इस दौरान दोनों पक्षों से तीन लोगों करन गौतम, विशाल गौतम और आकाश को चोट लगी। पुलिस ने तीनों का सीएचसी सरोजनीनगर में मेडिकल कराया।

 

दोनों पक्ष से कुछ लोग हिरासत में

इस पूरे मामले में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि माल्यार्पण को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों तरफ से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। गांव में स्थिति सामान्य है। घटना कुछ के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम भी सकुशल पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed