फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   UP: Director of Avadh Fertilizer Company arrested in fake grant scam, case of embezzlement of Rs 71 lakh 85 th

UP : फर्जी अनुदान घोटाले में अवध फर्टिलाइजर कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, 71 लाख 85 हजार रुपये के गबन का मामला

Tue, 07 Oct 2025 06:57 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

बहराइच में मंगलवार को 71 लाख 85 हजार 600 रुपये के अनुदान गबन के मामले में अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड, मिहींपुरवा के निदेशक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP: Director of Avadh Fertilizer Company arrested in fake grant scam, case of embezzlement of Rs 71 lakh 85 th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बहराइच में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ की टीम ने मंगलवार को 71 लाख 85 हजार 600 रुपये के अनुदान गबन के मामले में अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड, मिहींपुरवा के निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। टीम ने उसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दबोचा। 

विज्ञापन


मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड मिहींपुरवा, बहराइच पर आरोप है कि कंपनी ने रॉक फॉस्फेट की फर्जी आपूर्ति दिखाकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, भारत सरकार से अनुदान के रूप में 71,85,600 रुपये प्राप्त किए। इस संबंध में थाना मोतीपुर में वर्ष 2006 में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा यह मामला आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) को जांच के लिए सौंपा गया था। जांच में पता चला कि कंपनी के निदेशक समेत कुल 13 लोग इस गबन में शामिल थे। इनमें से दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी कंपनी के निदेशक राजकुमार मित्तल निवासी 2ई/92 नेहरू नगर, गाजियाबाद, लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए ईओडब्ल्यू की टीम लगातार प्रयासरत थी। मंगलवार को ईओडब्लू लखनऊ टीम ने उसे सोसायटी ईको विलेज-01, सेक्टर-01, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, थाना विसरख, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed