{"_id":"619a80c01d4e4a0870357ceb","slug":"uncontrollable-tractor-overturned-two-teenagers-died-bahraich-news-lko605476074","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, दो किशोरों की मौत
विज्ञापन
बीएचआर 35 - हरदी थानाक्षेत्र में खेत में पलटी ट्रैक्टर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जागीर गांव में रविवार सुबह खेत से पुआल लाने जा रहे दो किशोरों की ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों किशोरों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।
हरदी थाना क्षेत्र के जागीर गांव निवासी विशाल सिंह (16) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह ट्रैक्टर से खेत से धान का पुआल लाने जा रहे थे। खेत जाते समय वह अपने साथी ननकू (13) पुत्र राम मिलन को भी साथ बैठा लिया। दोनों खेत में जा रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवारीजनों में मचा कोहराम
दोनों किशोरों की मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते खेत पहुंचे परिवारीजन बच्चों का शव देखते ही बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
की जा रही विधिक कार्रवाई
हरदी थाना क्षेत्र में दो किशोरों के मौत का मामला संज्ञान में आया है। हरदी थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह को दल-बल के साथ भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -कमलेश सिंह, सीओ कैसरगंज