फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uncle killed nephew in the tomb of the land

जमीन की रंजिश में चाचा ने भतीजे को मार डाला

Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Uncle killed nephew in the tomb of the land
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के फरदा सुमेरपुर गांव में बीते दिनों जमीन को लेकर एक किशोर का अपने चाचा व उसके बेटे से विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह उसका शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। उसकी बहन ने रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए चाचा व चचेरे भाई समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना अंतर्गत फरदा सुमेरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह (16) पुत्र रंजीत सिंह का शव सुबह घर में फंदे से संदिग्ध हालात में लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। उसके पिता रंजीत ने रानीपुर थाना क्षेत्र के होलपारा गांव निवासी बहन प्रमिला सिंह को सूचना दी, जिस पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। बहन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि भाई जितेंद्र का उसके चाचा रामसहाय और चचेरे भाई से 18 जून की शाम जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीनों लोगों ने उसे बहुत मारापीटा था। इसकी जानकारी उसने फोन पर बहन को दी थी।
विज्ञापन

बहन प्रमिला का कहना है कि चाचा ने ही अपने बेटे व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने चाचा, उसके बेटे व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने थानाध्यक्ष मुकेश सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस टीम को खुलासे के निर्देश एएसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों में था इकलौता
जितेंद्र अपनी तीन बहनों में सबसे छोटा था। अब भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमिला के पास करीब तीन दिन तक जितेंद्र रुका था। उसके बाद घर लौटते ही घटना हो गई। उन पलों को याद कर बहन प्रमिला पछाड़े खाकर गिर रही है।

जल्द होगा खुलासा
थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि बहन ने अपने चाचा रामसहाय और उसके बेटे व एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तीनों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed