फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths riding a bike lost their lives in a collision with an unknown vehicle

Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार दो युवकों की जान गई

Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 04 May 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike lost their lives in a collision with an unknown vehicle
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर इकौना बाईपास स्थित धर्म कांटे के पास बृहस्पतिवार रात बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी इकौना लाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा खतीब निवासी शिवराम (28) पुत्र मनीराम व विजयपुर सिसांवा निवासी गंगाराम पासवान (30) पुत्र अंबिका प्रसाद दोस्त थे। बृहस्पतिवार को दोनों एक ही बाइक से इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव में आयोजित बरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जैसे ही शिवराम बाइक लेकर इकौना बाईपास स्थित धर्म कांटा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइकसवार मार्ग पर गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश कुमार सिंह ने दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंगाराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने गंगाराम को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इकौना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौकी अंतर्गत बदला बैजनाथपुर निवासी रहीम (50) पुत्र बनिया बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। इस दौरान वह बदला मल्हीपुर मार्ग पर टहल रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने बदला मदरसे के सामने रहीम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर बदला चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रहीम को परिवार के लोग एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed