फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths died in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
बहराइच/चित्तौरा। सड़क हादसों में रविवार को दो युवकों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। दोनों के परिजनों में चीख-पुकार मची है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों में से एक गोंडा जिले के निवासी थे।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी नज्जन (45) रविवार सुबह निजी काम से स्कूटी से रिसिया गए थे। दोपहर बाद लौटते समय अकेलवा गांव के पास नज्जन की स्कूटी को अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम न कराने को लेकर परिजनों ने काफी देर तक आपत्ति जताई, झड़प की स्थिति बन गई, हालांकि लिखापढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, जनपद गोंडा के बलवंत नगर खरगूपुर निवासी इंद्रबहादुर (25) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता राघवराम ने बताया कि इंद्रबहादुर शनिवार शाम बाइक से सब्जी लेने निकले थे। मटेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंद्रबहादुर अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं।


दोनों के परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था, जबकि हादसे के दौरान दोनों के सिर में ही गंभीर चोट आई। अगर हेलमेट लगाए होते, तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed