फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two trains came face to face in Risiya railway station in Bahraich.

Bahraich: एक ही पटरी पर आ गईं दो ट्रेनें, दोनों ड्राइवरों के हाथ पाव फूले

Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

बहराइच जिले के रिसिया में दो ट्रेनें आमने-सामने आ जाने से दोनों के ड्राइवरों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Two trains came face to face in Risiya railway station in Bahraich.
आमने-सामने आ गईं ट्रेनें। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के रिसिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। एक ही पटरी पर दोनों ट्रेनें आमने-सामने आ गईं। चालकों की सूझबूझ से समय रहते दोनों ट्रेनें दूरी बनाते हुए रुक गईं।  जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक ही पटरी पर दोनों ट्रेन कैसे आ गईं? इस बात की जांच रेलवे ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहराइच रेलवे स्टेशन से शनिवार सुबह बहराइच से चलकर मेलानी जाने वाली ट्रेन 05361 रवाना हुई। उधर रुपईडीहा से बहराइच के लिए ट्रेन 05360 रवाना हुई। जब दोनों ट्रेन रिसिया रेलवे स्टेशन पहुंच रही थीं तो देखा कि दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आ रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- BJP धर्मांतरण, लव जिहाद और मदरसा सर्वे की जगह OBC आरक्षण पर ध्यान देती तो ये न होता


यह देख दोनों ड्राइवर भौचक्के रह गए और सूझबूझ का परिचय देते हुए हॉर्न बजाकर अलर्ट करके दूरी बनाते हुए गाड़ी को रोक लिया। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। एक ही पटरी पर दो ट्रेनें देख यात्री भी परेशान हो गये। स्टेशन मास्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed