फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati addressed BSP leaders meet in Lucknow.

BSP Meet: मायावती बोलीं- BJP धर्मांतरण, लव जिहाद और मदरसा सर्वे की जगह OBC आरक्षण पर ध्यान देती तो ये न होता

Sat, 31 Dec 2022 12:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Dec 2022 12:15 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत ही निकाय चुनाव समय से नहीं कराने का षड्यंत्र रचा है। अगर धर्मांतरण और लव जिहाद की जगह ओबीसी आरक्षण पर ध्यान देते तो आज ये स्थिति न होती।

विज्ञापन
Mayawati addressed BSP leaders meet in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा की नीयत निकाय चुनाव को कानूनी तरीके से कराने की नहीं थी। उसे टालने की ही थी। वह धर्मांतरण, मदरसा सर्वे आदि के ‘संघ तुष्टिकरण’ में समय बर्बाद करती रही। इसकी बजाय अगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर ध्यान देती तो आज यह स्थिति नहीं पैदा होती। भाजपा ने यह सोची-समझी रणनीति के तहत किया है। मायावती शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक कर रही थीं। 

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - कड़ाके की ठंड के साथ होगी नये साल की शुरुआत, सर्दी ढा रही सितम, कोहरे में छिपा सूरज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए एडवायजरी जारी, सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन करवाने के दिए गए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने सभी पदाधिकारियों कोे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने को कहा। उन्होंने जिलावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बैठकें कर बसपा से लोगों को जोड़ें। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस, सपा और भाजपा तीनों ही आरक्षण विरोधी हैं। इन्होंने मिलकर पहले एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण के संवैधानिक अधिकार को निष्क्त्रिस्य व अप्रभावी बनाया। बाद में जातिवादी खेल खेले। भाजपा शासित दो राज्यों कर्नाटक व महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद को लेकर टकराव दुखद है। भाजपा जब आंतरिक विवाद का समाधान नहीं निकाल पा रही है तो अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद का क्या होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, इमरान मसूद, मुनकाद अली, शमसुद्दीन राइन समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

मंत्रियों के विदेशी दौरों पर सवाल खड़े किए
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विदेश से पूंजी निवेश लाने के नाम पर सरकारी धन विदेशी रोड शो व भ्रमण पर खर्च कर रहे हैं। इन्हें यह जो नया चस्का लगा है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 

कोरोना की स्थिति देखकर मनाएं जन्मदिन
मायावती ने 15 जनवरी को होेने वाले अपने जन्मदिन के बारे में भी कार्यकर्ताओं से बात की। कहा कि जिलावार यह जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना के कारण प्रशासन कार्यक्रम करने की अनुमति न दे तो घरों में सादगी से जन्मदिन मनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed