{"_id":"5923220a4f1c1b2d2c536632","slug":"two-thousand-populations-in-the-dark-from-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से अंधेरे में दो हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से अंधेरे में दो हजार आबादी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 22 May 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
power shortage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुविधापुर गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर सात दिन पूर्व अधिक लोड और ट्रिपिंग के कारण फुंक गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है। जिससे गांव की दो हजार आबादी सात दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं, बत्ती गुल होने से पानी व बिजली के लिए गांव में त्राहि-त्राहि मची हुई है। परेशान लोगों ने इस मामले में एक्सईएन को पत्र भेजा है।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत दुविधापुर गांव में 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से गांव के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। गांव निवासी राधेश्याम शुक्ला, मंशाराम, अवधराम, धर्मपाल, कृपाराम गौतम, तीरथराम वर्मा, बच्छराज आदि ने बताया कि सात दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी जेई प्रमोद कुमार को फोन से दी गई, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। जिससे सात दिनों से दुविधापुर गांव के लोगों की रात की नींद हराम है।
वहीं, दो हजार की आबादी बिजली और पानी लिए तरस रही है। परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर को जल्द से जलद बदलवाने की मांग की है। वहीं, इस बारे में नानपारा जेई प्रमोद कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंके होने की जानकारी मिली है। दो दिन में उसे बदल दिया जाएगा।