{"_id":"6b05de8efc64bef92b0df666","slug":"doctors-from-58-medical-colleges-treated-patients-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160738-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने किया मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 58 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने किया मरीजों का इलाज
Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के मरी माता मंदिर परिसर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत स्वास्थ्य मेगा कैंप क
बहराइच। सीमावर्ती लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मरी माता मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत आयोजित शिविर में 11 प्रदेशों के 58 मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ चिकित्सकों और चिकित्सा विद्यार्थियों ने मरीजों का परीक्षण किया।
केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान समेत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने मरीजों को परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य उन सीमावर्ती और वनवासी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जहां लोगों को चिकित्सा सेवाएं आसानी से नहीं मिल पाती हैं। चिकित्सक गांवों और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर मरीजों का उपचार करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार कराने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की जांच के लिए कुल 32 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग और आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स ने की।
इस मौके पर लोहिया संस्थान के महानिदेशक प्रो. सीएम सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. संजय कुमार और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पार्थिवी ने किया।
स्वास्थ्य सेवा यात्रा के आयोजन में श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ प्रचारक राजकिशोर जी, कृष्णानंद शुक्ला, अंबिका प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, रमेश पाठक, सुनीता सिंह, भूपेंद्र सिंह, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. जीएन मिश्रा, डॉ. महेश अग्रवाल, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, डॉ. सारिका साहू, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर दत्त, डॉ. रामकुमार, डॉ. अमिताभ वशिष्ठ, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. उपेंद्र वर्मा, डॉ. मोहम्मद यूनुस आदि मौजूद रहे।