फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two thousand people yearning for electricity for five months

पांच माह से बिजली को तरस रहे दो हजार लोग

Sun, 01 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two thousand people yearning for electricity for five months
जरवल (बहराइच)। विकास खंड के तपेसिपाह गांव के मजरा बरखंडीपुरवा में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण किया गया। इसमें 47 ग्रामीणों को कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर कम क्षमता का स्थापित कर दिया गया। इससे आए दिन ट्रांसफार्मर अधिक भार के कारण फुंक जाता है। ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब पांच माह से गांव के दो हजार लोग बिजली को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह के मजरा बरखंडीपुरवा का एक साल पूर्व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण किया गया था। विद्युतीकरण के बाद 47 ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन दे दिए गए। इसके लिए 50 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना था, लेकिन एनसीसी कंपनी ने 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर यहां स्थापित कर दिया, जिससे ट्रांसफार्मर पर अधिक भार पड़ने लगा।
विज्ञापन

आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक जा रहा है, इससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी-कभी ग्रामीणों को दो घंटे बिजली मिलती है, इसके बाद ही ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। माह भर पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों की शिकायत पर खराब ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। जिससे गांव में ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब पांच माह से गांव के दो हजार लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मामले में एक्सईएन कैसरगंज नंदलाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर लगाए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर क्षमता के हिसाब से ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed