फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two thousand people will be imprisoned in homes for 14 days

शहर, मिहींपुरवा व जरवल क्षेत्र बना हॉटस्पॉट, दो हजार आबादी घरों में कैद

Fri, 17 Jul 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Two thousand people will be imprisoned in homes for 14 days
बहराइच के मोहल्ला नाजिरपुरा में कोरोना मरीज मिलने के बाद बनाया गया हॉटस्पॉट। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/जरवल। शहर के चांदपुरा मोहल्ले समेत तीन क्षेत्रों को प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। अब इन इलाकों के लोग 14 दिनों तक घरों में ही कैद रहेंगे। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्र में तहसील की ओर से नामित कर्मचारी घर-घर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाएंगे। हॉटस्पॉट के दौरान लगभग दो हजार की आबादी घरों में कैद रहेगी।
विज्ञापन

शहर के चांदपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित मिले युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां चारो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। अब मोहल्ले के साथ बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक रहेगी। एक हजार लोग घरों में कैद हो गए। उधर, जरवल विकास खंड के जरवल देहात के इंदिरा नगर निवासी युवक भी गुरुवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस पर उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल की देखरेख में इंदिरा नगर मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने चारो तरफ से बैरिकेडिंग लगवा दी है। घर-घर खाद्यान्न व अन्य सामग्री वितरित करने के लिए कर्मचारी नामित किए गए हैं। वहीं, मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत चफरिया के बलिदानपुरवा निवासी एक 45 वर्षीय महिला बीते हफ्ते गुर्दे में इंफेक्शन के चलते इलाज के लिए लखनऊ गई थी। महिला का सैंपल मोतीपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के लिए भेजा, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस पर तहसील प्रशासन की ओर से गांव को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां 500 की आबादी 14 दिनों तक घरों में कैद रहेगी। गांव में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। एसडीएम बाबूराम ने बताया कि कर्मचारियों को जरूरी सामान घर-घर पहुंचाने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed