फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two sisters injured in leopard attack in Jaliya

Bahraich News: जलिया में तेंदुए के हमले में दो बहनें घायल

Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two sisters injured in leopard attack in Jaliya
धर्मापुर रेंज में तेंदुए के हमले में घायल बालिका व मौके पर जमा भीड़। -संवाद
कतर्नियाघाट के धर्मापुर रेंज में शनिवार की रात किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज में शनिवार की रात तेंदुए ने घर के पास खेल रही दो सगी बहनों पर हमला कर दिया। पास मौजूद पिता ने तेंदुए पर डंडे से हमला कर उनकी जान बचाई। हमले की सूचना पर पहुंच वन कर्मियों ने दोनों का प्राथमिक इलाज करवाया। जलिहा में लगातार जारी तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत है। पूर्व में तेंदुआ एक बालिका को मौत के घाट उतार चुका है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज के ग्राम पंचायत धर्मापुर के मजरा जलिहा टेपरा निवासी सना (3) अपनी बड़ी बहन शमा (05) के साथ शनिवार की रात घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को देख दोनों चीख पड़ीं। बेटियों की चीख सुन पास मौजूद पिता काले खान ने तेंदुए पर डंडे से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से तेंदुआ बालिकाओं को छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

इस दौरान तेंदुए का पंजा लगने से दोनों घायल हो गईं। परिजनों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने दोनों बहनों का प्राथमिक इलाज करवाया। वन क्षेत्राधिकारी धर्मापुर मोबीन आरिफ ने बताया कि तेंदुए के हमले से बालिकाओं के शरीर पर खरोंच तथा हल्के घाव के निशान हैं। बालिकाओं का इलाज करवाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बालिका की पहले हो चुकी है मौत
ग्राम पंचायत धर्मापुर के जलिहा निवासी सना (08) को बीते 30 अप्रैल को तेंदुआ उसके घर से उठा ले गया था। जिसके अगले दिन उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर खेतों में पडा मिला था। वहीं इसके तीन दिन बाद बालिका लक्ष्मी पर हमला कर उसे घायल किया था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था और दो दिन बाद एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुई थी। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन इस बीच शनिवार की रात तेंदुए का हमला होने से ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed