फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people including the then branch manager accused of embezzling money

Bahraich News: तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत दो पर रुपयों के गबन का आरोप

Thu, 28 Nov 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 28 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two people including the then branch manager accused of embezzling money
खैरीघाट (बहराइच)। स्थानीय थाना के बरदहा कलां स्थित आर्यावर्त शाखा के तत्कालीन प्रबंधक समेत दो लोगों पर खैरीघाट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर लोन निकालते हुए रुपयों का गबन करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सधुवापुर गोकुलपुर निवासी डेयरी व्यापारी सुंदरलाल की खैरीघाट थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार पांच वर्ष पहले उनकी मां महादेई की वृद्धा पेंशन की केवाईसी कराने के लिए अपने गांव निवासी पारिवारिक सदस्य मदनलाल के साथ आर्यावर्त बैंक की बरदहा कलां शाखा भेजा था। आरोप है तत्कालीन बैंक के शाखा प्रबंधक और मदनलाल ने मिलकर धोखे से गलत कागजों पर उनके हस्ताक्षर कराने के साथ फोटो भी ले ली थी।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में वर्तमान शाखा प्रबंधक ने उन्हें मां के नाम पर 57 हजार रुपये का लोन निकालने और वर्तमान में ब्याज मिलाकर 96 हजार की धनराशि जमा करने की बात बताई, तब जाकर मामले की जानकारी हुई। फरवरी माह में पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी मदनलाल ने तीन माह में रकम जमा कर सुलह किया था। इसके बाद कोई रकम जमा नहीं की, पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed