{"_id":"66f9a1fdd50e0b4e7a0cb464","slug":"two-kutcha-houses-collapsed-due-to-rain-and-wind-farmers-crops-were-destroyed-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120708-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश व हवा से दो कच्चे मकान ढहे, किसानों की बिछ गई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश व हवा से दो कच्चे मकान ढहे, किसानों की बिछ गई फसल
Mon, 30 Sep 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवलखा में बारिश व तेज हवाओं से गिरी फसल। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच/महसी/देवलखा। जिले में दो दिन तक रुक-रुक कर हुई मूसलाधार बारिश का सिलसिला शनिवार की रात भी जारी रहा। हालांकि शनिवार को रिमझिम फुहारें ही गिरी। लेकिन फिर महसी में दो कच्चे मकान धराशायी हो गए। वहीं किसानों की धान व गन्ने की फसलें भी खेतों में गिर गई।
बारिश व हवाओं के चलते महसी विकासखंड के रायपुर गांव निवासी विधवा भानुमती का कच्चा मकान ढह गया और वह परिवार समेत खुले आसमान के नीचे आ गई। घर गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात अवस्थी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं यादवपुर गांव निवासी रामप्यारी का टीन शेड भी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान रामप्यारी को हल्की चोटें भी आई। तहसीलदार महसी रविकांत द्विवेदी ने बताया कि मकान के छतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजी जा रही है। बारिश से फसलों के गिरने का सिलसिला भी जारी है।कैसरगंज के देवलखा निवासी किसान राघव राम वर्मा ने बताया की हवाओं ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। धान के साथ-साथ गन्ना, मक्का आदि फसलें भी गिर गई हैं। वहीं किसान शिवकुमार मौर्य ने बताया की धनिया, मूली व पालक की फसल को भी नुकसान हुआ है।