फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, three seriously injured in accidents

Bahraich News: हादसों में दो की गई जान, तीन गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three seriously injured in accidents
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत कंछर के मजरा हरदेव पुरवा निवासी अजय कुमार (28) शुक्रवार को मरौटिया स्थित ससुराल गए थे। वहां से वह पत्नी सीमा देवी उर्फ मुन्नी देवी (20) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार, उनकी पत्नी सीता देवी व दूसरी बाइक पर सवार खरखटनपुरवा निवासी शिवशंकर व उसके मामा ननके गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सभी को निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन


अजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह अजय की मौत हो गई। थाने के एसएस आई शशि प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राहगीरों के मुताबिक बाइकसवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत डल्लू सिंहपुरवा निवासी रिजवान अली (19) शुक्रवार की रात बाइक से बाजार गया था। इस दौरान गंगा-जमुना मार्ग पर बड़ागांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार रिजवान ने हेलमेट नहीं लगाया था। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आईं और वह मौके से बाइक समेत फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रिजवान को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पड़ोसी अरविंद ने बताया की थाने पर सूचना दी गई है। थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।


रिसिया में ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा
रिसिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शेष कुमार कश्यप (48) शनिवार को किसी कार्य से साइकिल से रिसिया मोड़ जा रहे थे। इस दौरान बंगला चक के भट्ठे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंद दिया। शेष कुमार को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed