फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two Indians arrested with 4 kg gold in Nepal

Bahraich News: नेपाल में चार किलो सोने के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two Indians arrested with 4 kg gold in Nepal
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र बांके से गुरुवार को नेपाली पुलिस के जवानों ने दो भारतीय युवकों को एक होटल से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत भारतीय मुद्रा में लगभग ढाई करोड़ रुपए आंकी जा रही है। दोनों युवकों से बरामद सोने के संबंध में पूूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नेपाल में भारतीय क्षेेत्र की तुलना में 24 कैरेट सोने का मूल्य हमेशा कुछ कम होता है। ऐेसे में वैवाहिक समारोह व पर्व के अवसर पर सोना अथवा सोने से बने गहने खरीदने के लिए नेपाल जाते हैं। वर्तमान समय में भी जहां भारतीय क्षेत्र में सोने की कीमत 59 हजार 920 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं नेपाल में 24 कैरेट सोने का मूल्य 58 हजार 565 रुपए है।
विज्ञापन

गुरुवार को नेपाली पुलिस को बांके अंतर्गत न्यू रोड स्थित एक होटल में दो भारतीय युवकों के भारी मात्रा में सोने के साथ मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने छापामारी कर दोनों युुवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए युुवकों की पहचान रमेश सोनी व प्रकाश ठाकुर निवासी विराट नगर के रूप में हुई है। जिला पुलिस बांके के प्रधान एसपी संतोष सिंह राठौर ने बताया कि युुवकों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed