फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two houses and 129 bigha ranches in the river

दो मकान व 129 बीघा खेत नदी में समाए

Sat, 03 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two houses and 129 bigha ranches in the river
कैसरगंज के भिरगूपुरवा में कटान कर रही घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। इसके चलते कटान तेज हो गयी है। शनिवार को नदी की लहरों ने कटान करते हुए भिरगूपुरवा गांव निवासी दो ग्रामीणों के घरों को लील लिया। वहीं 129 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी में कट कर समा गई। कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत है। वे अपने घरों से सामान समेट कर पलायन करने लगे हैं। सूचना के बावजूद अब तक पीड़ितों को राहत व सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव चल रहा है। शनिवार को सुबह नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा। लेकिन दोपहर में जलस्तर स्थिर हो गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच घाघरा की कटान तेज हो गई है। नदी की लहरों ने कैसरगंज तहसील के भिरगूपुरवा गांव में कटान करते हुए गांव निवासी बब्लू और राजकुमार के घरों का अस्तित्व समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि इस गांव में 300 परिवार थे। इनमें से कटान की दहशत के चलते अब तक 280 परिवार अपने आशियाने उजाड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं। इसके साथ ही नदी बिरजा पकड़िया, ग्यारह सौ रेती, रोहितपुरवा, गोड़ियनपुरवा, चंद्रदेवपुरवा और महावीरपुरवा के पास भी तेज कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

129 बीघा खेती योग्य जमीन सुबह से दोपहर तक कटान की भेंट चढ़ गई। कटान की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। उधर, उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य का कहना है कि राजस्वकर्मी क्षेत्र में भ्रमण कर कटान पीड़ितों की सूची तैयार कर रहे हैं। कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed