फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two headmasters suspended for disturbances

गड़बड़ी के आरोप में दो प्रधानाध्यापक किए गये निलंबित

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two headmasters suspended for disturbances
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में सब कुछ ऑल इज वेल होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत नजर आ रहा है। कहीं नौनिहालों को मिड डे मील का लाभ नहीं मिल रहा तो कहीं कक्षाएं ही नहीं संचालित हो रहीं। इसकी शिकायतें मिलने पर बीएसए अजय कुमार ने चित्तौरा विकास खंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित करते हुए कई शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भौखरा में निरीक्षण के दौरान यहां तैनात शिक्षामित्र अजरा बानो बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। जबकि विद्यालय में नामांकित 186 छात्रों के सापेक्ष मात्र 11 छात्र ही विद्यालय में उपस्थित मिले। विद्यालय में तैनात शिक्षकों द्वारा कक्षाओं के संचालन में रुचि न लेने की बात भी सामने आई। जिस पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया। रिसिया विकास खंड के ही प्राथमिक विद्यालय लीलापारा में भी शिक्षामित्र सरोज सिंह बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापिका द्वारा अवकाश पुस्तिका पर किसी प्रकार का अंकन नहीं किया गया था। विद्यालय में नामांकित 120 छात्रों के सापेक्ष महज पांच छात्र ही उपस्थित पाए गए। उपस्थित शिक्षक नवीन नामांकन के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में अनुपस्थित शिक्षामित्र एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका रामली पांडेय का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय बड़ेहरा में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका सोमा जावेद एवं शिक्षामित्र राजकुमार पेड़ के नीचे बैठे मिले। यहां मौजूद नौनिहालों द्वारा मिड डे मील में दूध न मिलने की बात कही। यहां भी 86 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष मात्र दस छात्र उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका सोमा बानो को तत्काल निलंबित करते हुए शिक्षामित्र राजकुमार का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया। इसी प्रकार संविलियन विद्यालय भवनियापुर मटेरा में प्राथमिक स्तर पर पंजीकृत 168 विद्यार्थियों के सापेक्ष 25 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 161 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र 12 छात्र ही उपस्थित मिले। यहां भी प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए अन्य अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका मानदेय/वेतन भी अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था मिलने पर होगी कार्रवाई
सभी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां भी अव्यवस्था मिली वहां संबंधित प्रधानाचार्य व शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed