फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two girls and a boy were caught giving exam in place of others

Bahraich News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहीं दो युवती व एक युवक को पकड़ा

Fri, 29 Aug 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two girls and a boy were caught giving exam in place of others
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में बीपीएड की परीक्षा के दौरान तीन फर्जी छात्र पकड़े गए। ये दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे। तीनों को कॉलेज प्रशासन ने पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर दी है। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



बीपीएड परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली में सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा देते हुए देखा। इसी के बाद दूसरी पाली में चतुर्थ सेमेस्टर में भी वही छात्रा परीक्षा दे रही थी। एक ही छात्रा को दो अलग-अलग सेमेस्टर में परीक्षा देते देख कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विमला बताया, वह मूल परीक्षार्थी सरोज जाखड के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। उसने बताया कि कुछ और लोग भी है, जो दूसरों के नाम पर यहां परीक्षा दे रहे हैं। इसी के बाद कॉलेज प्रशासन ने सघन जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बनवारी लाल के स्थान पर श्रवण राम व पुष्पा गवरिया के स्थान पर पूजा को परीक्षा देते पकड़ा गया। इन तीनों को कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने पुलिस के हवाले करते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी राजस्थान के है। इनसे पूरे रैकेट के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed