फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two farmers of Bahraich died in Lakhimpur violence, there was chaos in the house

लखीमपुर हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two farmers of Bahraich died in Lakhimpur violence, there was chaos in the house
बहराइच। लखीमपुर के तिकुनिया में किसानों और भाजपा नेताओं के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बहराइच के नानपारा तहसील क्षेत्र के दो युवा किसान भी शामिल हैं। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के तिकुनिया कोतवाली अंतर्गत बनवीरपुर गांव में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र के जाने की सूचना के बाद काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए थे। किसानों ने काला झंडा दिखाकर प्रदर्शन किया। किसानों व भाजपा नेताओं के बीच हुए संघर्ष में तीन किसानों की मौत हो गई है। इसमें मटेरा थाना के नबी नगर मोहरनिया गांव निवासी गुरुविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी सिंह (22) पुत्र सुखविंदर सिंह और कोतवाली नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव निवासी दलजीत सिंह (24) पुत्र हरी सिंह भी शामिल हैं। दो किसानों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बंजारनटांड़ा गांव में गुरुद्वारा होने के कारण यहां काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे। जिस पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है। एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है। आधिकारिक पुष्टि मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed