फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two farmers honored

दो किसानों को किया सम्मानित

Sun, 19 Jun 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two farmers honored
रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में बहराइच के किसान को सम्मानित करते कृषिमंत्री। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। औद्यानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को रायबरेली में राज्यस्तरीय औद्यानिक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। गोष्ठी में बेहतर केला उत्पादन के लिए बहराइच के किसान जयसिंह व बेहतर शहद उत्पादन के लिए किसान रामफेर पांडेय को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि राज्य स्तरीय गोष्ठी में चित्तौरा ब्लॉक के सुरजामाफी निवासी प्रगतिशील किसान जयसिंह व विशेश्वरगंज के बेलभरिया निवासी किसान रामफेर पांडेय ने प्रतिभाग किया। दोनों किसानों ने गोष्ठी में लगाए गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसान रामफेर पांडेय को शहद उत्पादन के लिए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने केला उत्पादन में प्रदेश स्तरीय पहचान बना चुके किसान जयसिंह को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में किसानों को बेहतर बागवानी, कृषि यंत्रों, उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं आदि की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य किसानों को भी जयसिंह व रामफेर से सीख लेनी चाहिए और औद्यानिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ जिले का मान बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed