{"_id":"5802684e4f1c1b210328e880","slug":"two-died-from-fever-one-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम समेत दो की मौत, डेंगू पीड़ित रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मासूम समेत दो की मौत, डेंगू पीड़ित रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार और डेंगू का कहर जिले में जानलेवा बना हुआ है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम व महिला की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। वहीं डेंगू पीड़ित को लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
तराई में बदल रहा मौसम बुखार और डेंगू के साथ अन्य संक्रामक रोगों का संवाहक बना हुआ है। हुजूरपुर निवासी राजकला (45) पत्नी कृष्णा को शुक्रवार को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जतायी थी। शनिवार सुबह इलाज के दौरान राजकला ने दम तोड़ दिया।
उधर बलरामपुर के ललिया निवासी शिवानी (5) पुत्री रेवतीरमन की भी शनिवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भी दिमागी बुखार से पीड़ित थी। नानपारा अंतर्गत तहसील क्षेत्र के शिवपुरा निवासी राधेश्याम वर्मा (45) पुत्र महाराजदीन को पांच दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
परीक्षण के दौरान दो दिन पूर्व डेंगू की पुष्टि हुई। राधेश्याम के प्लेटलेट्स में निरंतर गिरावट हो रही थी। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।