फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two died due to lightning, four people got scorched

Bahraich News: बिजली गिरने से दो की मौत, चार लोग झुलसे

Sat, 24 Jun 2023 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 24 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two died due to lightning, four people got scorched
तेज बारिश के दौरान खैरीघाट के बरदहा बाजार में गिरा पेड़। -संवाद
- सभी झुलसे लोग नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती
विज्ञापन

- मोतीपुर व नानपारा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई घटनाएं
- तेज बारिश व हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे, कई मकान क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा/खैरीघाट/नानपारा (बहराइच)। जिले के दो तहसील क्षेत्रों मोतीपुर व नानपारा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तेज हवाओं के चलते से कई स्थानों पर पेड़ धराशाई और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
शनिवार को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बेझा के मजरा देवनपुरवा निवासी दुर्गेश (20) पुत्र बुधई तथा चांद बाबू (13) पुत्र इस्माइल अपने घर के सामने नल पर नहा रहे थे। तभी बूंदाबांदी व तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली दोनों पर गिर गई। मौके पर ही दोनों की झुलस कर मौत हो गई। जबकि पास में मौजूद राजेश (18) पुत्र अमेरिका गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे युवक को सीएचसी मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मोतीपुर के एसडीएम संजय कुमार तथा मुर्तिहा के थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिजली गिरने से दो की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्ट कराने के लिए कहा जा रहा है, किंतु परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मथुरा ललही गांव निवासी कुलदीप (31) पुत्र चंद्रिका प्रसाद, केवल कुमार (17) पुत्र राममूरत शनिवार को दोपहर इमामगंज में पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने गए थे। घर लौटते समय रास्ते में बूंदाबांदी के साथ बिजली गिरने से दोनों लोग झुलस गए। इसके अलावा नकहा गांव निवासी हरिराम उर्फ वकील मौर्या (60) अपने खेत में काम कर रहे थे तभी बिजली गिरने से वे भी झुलस गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया है।

घायलों की हालत खतरे से बाहर
नानपारा के एसडीएम अजीत परेश ने बताया कि बिजली गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग
शिवपुर ब्लॉक के बरदहा बाजार में बारिश व तेज हवाओं के चलने से विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया। सुद्घी व गुड्डन का मकान पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरते ही लोग वहां भाग लिए जिससे बाल-बाल बच गए। पेड़ के नीचे सुंदर लाल पटवा का टेंट का सामान भी दबा पड़ा है। वहीं मार्ग भी अवरुद्घ हो गया है। ग्रामीण पेड़ काटकर हटाने की कोशिश कर रहे हैं।


शहर में नहीं हुई बारिश
बहराइच। जिले में शनिवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया जिससे बदली छा गई। बीच-बीच में धूप भी निकली। दोपहर बाद फिर मौसम बदला और बादल छा गए। इस दौरान शिवपुर, मिहींपुरवा, राजीचौराहा व शहर के बाहर लखनऊ रोड पर टिकोरा मोड़ आदि जगहों पर झमाझम बारिश हुई। जबकि शहर में एक बूंद भी नहीं गिरा। बादल छाए रहने से बच्चों ने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed