फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two dead, including teenager from Corona, 21 positive

कोरोना संक्रमित बालिका की लखनऊ में मौत, 18 पॉजिटिव मिले

Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including teenager from Corona, 21 positive
बहराइच/रुपईडीहा। पलटनपुरवा गांव निवासिनी किशोरी व बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। किशोरी की मौत की जानकारी अंतिम संस्कार के बाद हुई। उधर कोरोना संक्रमण के 21 और रोगी मिले हैं। इनमें से ग्रामीण संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शहरी क्षेत्र के संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक अंतर्गत पलटनपुरवा गांव निवासिनी काजल पांडे (14) पुत्री कृष्ण गोपाल पांडेय चार दिनों से बुखार व खांसी से परेशान थी। उसको गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था जहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों को शव दे दिया गया। परिवारीजनों ने शव को दफना दिया लेकिन देर शाम को किशोरी के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट राम मनोहर लोहिया संस्था द्वारा जिला मुख्यालय भेजी गई। इस पर स्वास्थ्य टीम को घर भेजकर परिवारीजनों का सैंपल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बलरामपुर जिले के तुलसीपुर निवासी युवक की बाराबंकी स्थित मेयो हॉस्पिटल में कोरोना से मौत हो गई। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज से बाराबंकी रेफर किया गया था। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 21 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रिसिया के कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि शहरी क्षेत्र के लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेट लोगों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि पलटनपुरवा गांव निवासिनी 14 वर्षीय किशोरी की जांच लखनऊ में हुई। मंगलवार शाम जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सूचना मिलने पर टीम गांव पहुंची लेकिन तब तक परिवार के लोगों ने साधारण तरीके से अंतिम संस्कार करा दिया। परिवारीजनों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है।

जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा काफी बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। किशोरी की मौत मंगलवार को लखनऊ में हो गई। ऐसे में अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed