{"_id":"5d4867a48ebc3e6d1635340b","slug":"two-dead-including-schoolgirl-in-road-accidents-bahraich-news-lko474844450","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज में मदरसे से पढ़कर लौट रही छात्रा को वैन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर, रामगांव में हुए सड़क हादसे में घायल फेरी व्यवसायी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कैसरगंज थाना अंतर्गत ऐनी गांव निवासी मुस्कान (7) पुत्री शरीफ कुरसौरा में स्थित मदरसे की छात्रा थी। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे वह मदरसे से पढ़कर वापस घर जा रही थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज थाना क्षेत्र के कुरसौरा मोड़ के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।
सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, शाहजहांपुर जिले के नवाबपुर निवासी दिलीप व बाबूराम फेरी व्यवसायी थे। दोनों व्यवसायी रविवार शाम बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। नानपारा-बहराइच मार्ग पर बभनी पुल के निकट बहराइच की ओर से जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिवार का कोई सदस्य न होने के कारण दोनों घायल जिला अस्पताल में ही भर्ती रहे। देर रात इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। परिवारीजन शाहजहांपुर से बहराइच पहुंच गए हैं।