{"_id":"57ec1c404f1c1ba774574158","slug":"two-college-exams-three-repealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महाविद्यालय की निरस्त परीक्षा तीन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महाविद्यालय की निरस्त परीक्षा तीन से
अमर उजाला ब्यूरो बहराइच
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो केंद्रों की परीक्षा सामूहिक नकल के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरस्त कर दी थी। अब दोनों महाविद्यालयों की परीक्षाएं किसान पीजी कॉलेज में तीन अक्तूबर से होंगी। इसके लिए कुलपति की अधिसूचना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालय को पत्र भेज दिया है।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी ने बताया कि सचल दल ने वार्षिक परीक्षा के दौरान चौधरी गयाप्रसाद महाविद्यालय शिवपुर व अमीर हसन फारुकी मसऊदिया मुबारक डिग्री कॉलेज इमामगंजरोड नानपारा में सामूहिक नकल पकड़ी थी।
इसके चलते दोनों महाविद्यालयों के संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर दोनों केंद्रों पर निरस्त परीक्षा को कराने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए किसान पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह को बनाया गया है। कॉलेज के प्राचार्य मेजर एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की सूचना प्राप्त हो गई है। दोनों केंद्र की निरस्त हुई संबंधित प्रश्नपत्रों की परीक्षा तीन अक्तूबर से प्रारंभ होंगी।